नदी के उफान में डूबा ट्रैक्टर ,पानी कम होने पर मिला
Jul 31 2025
भितरवार। अतिवृष्टि से नगर एवं गांवों में हालात बिगड़ गए हैं। लगातार हुई झमाझम बारिश से कई लोगों का बहुत नुकसान हुआ है। जलभराव होने से लोगों की गृहस्ती खराब हो गई। रौद्र रूप धारण कर बही नदियां परेशानी का कारण बनी हैं। इकहरा गांव की सूखा नदी में एक किसान का ट्रैक्टर डूब गया था। जो नदी का जलस्तर कम होने पर मिला है।
इस बार लगातार हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन का अस्त व्यस्त हुआ है। क्षेत्र के प्रमुख बांध लबालब होने के बाद बिकराल रूप धारण कर बही सिंध और पार्वती नदी का पानी बस्तियों तक जा पहुंचा। जिससे कई रहवासियों की घर गृहस्ती खराब हो गई। वहीं अतिवृष्टि से कुछ लोगों के मकान धराशाही हो गए। लगातार बारिश से सिंध और पार्वती नदी की तरह गड़ाजर और इकहरा गांव के पास से निकली सूखा नदी भी उफान पर रही। तीन दिन पहले सीमा रेखा से ऊपर बही सूखा नदी में इकहरा गांव के किसान महेंद्र सिंह सोलंकी का ट्रैक्टर डूब गया। कृषि कार्य के बाद नदी के पास रखा ट्रैक्टर अचानक उफान पर आई नदी के पानी में तीन दिन तक डूबा रहा। गुरुवार को नदी का जलस्तर कम हुआ तब किसान को ट्रैक्टर मिला। ट्रैक्टर में पानी भरने से नदी में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के लिए किसान द्वारा काफी कोशिश की जा रही है। वहीं अतिवृष्टि से क्षेत्र के गांवों में कई किसानों की धान की फसल डूबकर नष्ट हो गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









