फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई

Jul 31 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन आफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के तीसरे दिन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बच्चे भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, स्वामी विवेकानंद, रानी लक्ष्मीबाई, सरोजनी नायडू बनकर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया उपस्थित रहीं। इस प्रतियोगिता में तीन साल से 12 साल तक के प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने डायलाग डिलीवरी भी दी।
कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका डा. शिखा क_ल रहीं। इस अवसर पर समिति के संरक्षक सुरेश गुप्ता, डा. मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, अशोक जैन, विशाल जैन, राजेश त्रिपाठी मौजूद रहे।