सावन झूला झूलते हुए महिलाओं ने गाये सावन के लोकगीत
Jul 31 2025
ग्वालियर। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच सकल दिगंबर गोलालारे जैन समाज की महिला कल्याण समिति ग्वालियर द्वारा जैन छात्रावास परिसर में हरियाली तीज का आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन स्थल को हरे-भरे वातावरण, पारंपरिक सजावट और लोक गीतों से सुसज्जित किया गया, जिसने उत्सव को जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर की आराधना से हुआ। इसके पश्चात महिलाओं के लिए विविध मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें संजना जैन और राखी जैन द्वारा एकल नृत्य, हरियाली थीम पर हाऊजी, लकी ड्रॉ और सामूहिक नृत्य ने सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मनोरमा जैन, सरिता जैन, नीलम जैन, रेखा जैन, सारिका जैन, उर्मिला जैन, राखी जैन, रेखा नरेंद्र जैन, रेखा अशोक जैन, श्वेता जैन, सगारिका जैन, दीप्ति जैन, ऊषा जैन, स्वेता मनोज जैन, ममता जैन एवं डॉ. पल्लवी जैन आदि उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









