गाय से बाईक टकराई, घायल को मुरारी गोस्वामी ने पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
Jul 31 2025
ग्वालियर। गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बंजारे का पुरा पर गत रात्रि 8:30 भिंड से ग्वालियर के लिए जा रहे एक बाईक चालक जितेंद्र उर्फ निलेश पिता राजपाल सिंह परमार निवासी किला गेट घासमंडी ग्वालियर की बाईक रोड पर घूम रही एक गाय से टकरा गई जिस कारण, जितेंद्र के सर में और हाथ पैरों में काफी चोटें आई, और उसके कान से खून निकलने लगा राहगीर और स्थानीय रहवासियों ने तुरंत जितेंद्र की मदद के लिए दौड़े।
उसी समय वहां से गुजर रहे 108 जननी एक्सप्रेस के पायलट मुरारी लाल गोस्वामी ने जब लोगों की भीड़ लगी देखी, तो इंसानियत और मानवता के नाते उन्होंने एंबुलेंस रोककर जब घायल गंभीर अवस्था को देख इसकी सूचना तुरंत अपने संभागीय अधिकारी गिर्राज सिंह तोमर को दी, उन्होंने तुरंत मरीज को 108 जननी एक्सप्रेस से अस्पताल पहुंचाने की परमिशन दी। जिस पर पायलट मुरारी लाल गोस्वामी ने बिना देरी किए शीघ्र घायल जितेंद्र को स्थानीय निवासी और राहगीरों की सहायता से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद में ले जाकर भर्ती करवाया और इलाज चालू करवाया, जिससे घायल मरीज जितेंद्र को सही उपचार मिल सका और उसकी जान बचाई गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जितेंद्र की गंभीर अवस्था को समझते हुए तुरंत 108 एंबुलेंस से ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









