गोगा महोत्सव: जेयू में समरसता संगोष्ठी एवं सम्मान 3 अगस्त को

Jul 31 2025

ग्वालियर। मप्र वाल्मीकि विद्या पीठ की ओर से 3 अगस्त को लोक देवता जाहरवीर गोगाजी देव महोत्सव एवं सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में किया जाएगा। इस अवसर पर अनुसूचित जाति के प्रतिभावान छात्र छात्राओं के साथ सभी वर्गों के समाजसेवियों का सम्मान होगा।
कार्यक्रम आयोजक डॉ. संगीता राजेश कटारे, अक्षय सिंह एवं रामसेवक कटारे ने संयुक्त रूप से बताया कि लाल टिपारा गौशाला के संत ऋषभ देवानंद महाराज के सानिध्य में सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय में झंडा, छडिय़ों आएंगी। दोपहर 2 बजे दीप प्रज्वलन एवं झड़ा, छड़ी पूजन होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से मंडली गायन एवं शाम 5 बजे से समरसता संगोष्ठी एवं सम्मान किया जाएगा। 
उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम संयोजक जीवन सहाय, राकेश कटारे, सरन सोनवाल, मनोज चौधरी, रिंकू हरिया, अजय पाथरे, विकास हसांरिया, सूरज नरवारे, शिवम बांगड़े, शिवा टांक, विक्रम करोसिया, मुकेश खरे, बुद्धन चौधरी, विजय डागौर हैं तो वहीं सहयोगी के रूप में पूर्व कार्यपरिषद् सदस्य कार्यपरिषद् सदस्य संजय यादव, डॉ. शिवेंद्र सिंह राठौड़, एड. वीरेंद्र सिंह गुर्जर, डॉ. विवेक भदौरिया, प्रदीप शर्मा, डॉ. मनेंद्र सिंह सोलंकी, अनूप अग्रवाल, ईसी मेंबर डॉ. राजेंद्र बांदिल, डॉ. नीलिमा चंदेल, डॉ. रवि अम्बे, वीरेंद्र पाल, राकेश सहरिया, डॉ. मंजीत कौर भल्ला, चंद्रप्रताप सिंह सिकरवार एवं इंजी. नरसिंह छारी शामिल हैं।