नशा सिर्फ व्यक्ति ही नहीं, समाज को भी खोखला करता है: आईजी सक्सेना
Jul 31 2025
ग्वालियर। नशे से दूरी है जरूरी अभियान केवल एक समापन नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक निरंतर प्रयास है। कि नशा सिर्फ व्यक्ति ही नहीं, समाज को भी खोखला करता है और इससे निपटने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होना पड़ेगा। यह बात आईजी अरविन्द कुमार सक्सेना ने बाल भवन के सभागार में नशे से दूरी है जरूरी विषय पर 15 दिवसीय जनजागरूकता अभियान के समापन अवसर पर कहीं।
आईजी अरविन्द कुमार सक्सेना ने उपस्थित लोगों से हुए कहा कि अभियान के दौरान सामाजिक संगठनों, स्कूली छात्र-छात्राओं तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापक स्तर पर नषा मुक्ति संबंधी कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जागरूक किया गया और मीडिया ने भी अपनी महति भूमिका अदा की है।
इस अवसर पर डीआईजी अमित सांघी ने कहा कि इस अभियान की सफलता में आमजन, स्कूल छात्र-छात्राओं, सामाजिक संस्थाओं और पुलिस अधिकारियों का सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा है और नशा मुक्ति का यह अभियान लगातार जारी रहना चाहिए। आज का यह आयोजन केवल एक समापन समारोह नही बल्कि एक सामाजिक चेतना का प्रतीक है। एक ऐसे समाज की ओर बढऩे का संकल्प, जो नशे जैसी बुराई से मुक्त हो।
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने इसे मध्यप्रदेश पुलिस का महत्वाकांक्षी अभियान बताते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिसका समाधान केवल प्रशासन नहीं, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने कहा कि 15 दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता अभियान में पुलिस विभाग के साथ-साथ लगभग सभी विभागों ने अपना योगदान दिया है। कार्यक्रम के दौरान नशा उन्मूलन पर आधारित वीडियो डॉक्युमेंट्री का प्रदर्शन किया गया तथा छात्रों द्वारा नशे से दूरी है जरूरी विषय पर लघु नाट्य मंचन का प्रदर्शन किया।
नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के दौरान विभिन्न स्तरों पर सक्रिय सहभागिता निभाने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों, ग्राम व नगर रक्षा समिति, सामाजिक/समाजसेवी संगठनों छात्रों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एएसपी श्रीकृष्ण लालचंदानी ने जागरूकता अभियान के दौरान ग्वालियर में आयोजित गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









