भाजपा नेता हरीश मेवाफरोश की माताजी को लोगों ने श्रद्धांजलि

Jul 31 2025

ग्वालियर। भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला महामंत्री भाजपा ग्वालियर के हरीश मेवाफरोश की माताजी श्रीमती मुन्नी देवी मेवाफरोश की श्रद्धांजलि सभा महावीर भवन कंपू पर संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से गायत्री परिवार के डॉ. जीनाथ शर्मा ने भजनों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर स्व. श्रीमती मुन्नी देवी मेवाफरोश के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। उनके परिवारजन पति रामस्वरूप मेवाफरोश पुत्रगण डॉ. अनिल मेवाफरोश, डॉ. सुनील मेवाफरोश एवं पुत्री श्रीमती बबीता रमेश धनधौरिया, श्रीमती रेणु सुरेश तारेटीया सहित यशवंत इंदापुरकर, श्रीधर पराडक़र, विजय दीक्षित,  सुरेंद्र मिश्रा, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, निरुपम निवासकर,  ललित, वेद प्रकाश शर्मा, कृष्णन मुद्गल, अतुल तारे, अशोक शर्मा, महेंद्र सिंह यादव, पप्पू वर्मा, अभय चौधरी, कमल मांखाजानी, अजीत बरैया,  प्रमोद पप्पू पुजारी, सुमन शर्मा, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, प्रहलाद सबनानी, नरेंद्र कुंटे, विवेक जोशी, पारस जैन, मनीष उपाध्याय, बृजेंद्र सिंह जादौन, दीपक सचेती, विवेक मिश्रा, वीरेंद्र जैन, महेश मुदगल, केशव पांडे, देवश्री माली, आशीष प्रताप राठौर, प्रवीण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, डॉ. अविनाश शर्मा, डॉ. यशोदा गौर, डॉ. अर्चना मौर्य, डॉ. नवनीत अग्रवाल, डॉ. अनुभव गर्ग, डॉ. पंकज यादव, डॉ. प्रतिभा गर्ग, डॉ. अशोक मिश्रा, मदन मोहन दानिश, अतुल अजनबी आदि उपस्थित थे।