पैरामेडिकल इंप्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारी जीआरएमसी डीन से मिले

Jul 31 2025

ग्वालियर। म.प्र. पैरामेडिकल इंप्लाइज एसोसिएशन ने बुधवार को जीआरएमसी के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ से मुलाकात की। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जोनकमल ने कहा कि पैरामेडिकल कर्मियों की स्वास्थ्य सेवा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वे मरीजों के निदान, उपचार और पुनर्वास में डॉक्टरों की सहायता करते हैं। इसलिए, पैरामेडिकल संवर्ग को भी डॉक्टर और नर्स की तरह सम्मान मिलना चाहिए। 
डीन ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप मरीज हित में काम करें, मैं आपकी समस्याओं का निराकरण करूंगा। प्रवक्ता गोपाल भोसले ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी की बैठक कर आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। 
इस मौके पर प्रदेश सचिव दिनेश राठौर, उपाध्यक्ष पूरन सिंह दादोरिया, गंधर्व सिंह सेंगर, महासचिव सज्जन सिंह नागर, संजय वास्केल, राजेंद्र कलचिया, सुनील हिरवे, फौजिया हाशमी, एनआर मांडवीय, ज्ञान सिंह मोरे, संजय राजौरिया, दिनेश गोयल, दिलीप डेटवाल, गोपाल भोसले सहित संगठन के सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।