प्रदेश के आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भोपाल में संपन्न

Jul 31 2025

ग्वालियर। मप्र संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह के नेतृत्व में प्रदेश भर के आउटसोर्स एवं रोगी कल्याण समिति स्वास्थ्य कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर शाहजहानी पार्क भोपाल में 11 से 4:30 बजे तक धरना प्रदर्शन एवं शोषण प्रथा की नीति के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री एवं श्रम मंत्री को ज्ञापन दिया गया। 
प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने कहा है कि आउटसोर्स/रोगी कल्याण समिति स्वास्थ कर्मचारियों के लिए ठोस, स्थाई, नीति तैयार की जाए एवं न्यूनतम 21000 वेतन निर्धारित किया जाए, अन्यथा आगामी योजना बनाकर अगले माह प्रदेश स्तरीय आमरण अनशन, आंदोलन किया जाएगा।
वहीं सुरेन्द्र सिंह कौरव ने कहा कि मप्र के 30 हजार से अधिक संख्या में विभिन्न शासकीय अस्पतालों में निम्न पदों पर आउटसोर्स के रूप में कार्य कर रहे हैं। जैसे सपोर्ट स्टाफ, डाटाएण्ट्री ऑपरेटर, वार्डआया, वार्डवॉय, आक्सीजीन टैक्नीशियन, सुरक्षाकर्मी, सफाई कर्मी, एवं अन्य पदो पर विगत कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं। कुछ कर्मचारी पूर्व में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधीन संविदा सपोर्ट स्टाफ के रूप में सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। 
सरकार दोहरी नीति अपनाते हुए आउट सोर्स ठेका प्रथा में शामिल किया गया विगत 10 वर्षों बाद भी आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए कोई ठोस नीति तैयार नहीं गई है। जिले के अधिकारियों एवं निजी आउटसोर्स कंपनियों की मिली भगत से आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन के नाम पर हर माह करोडों रुपये का घोटाला भी किया जा रहा है जिसकी जाँच कमेटी गठित कर कोषालय अधिकारी से जॉच कराई जाए।
धरना प्रदर्शन में समस्त स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी महासंघ के सुरेंद्र सिंह कौरव,  राहुल श्रीवास्तव, अंबर चौहान, एसपी नामदेव सहित समस्त जिलों के जिला अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित हुए।