नृत्य प्रतियोगिता में 87 बच्चों ने प्रस्तुति दी

Jul 31 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में एकल नृत्य, युगल नृत्य प्रतियोगिता, वेस्टर्न कैटेगरी का कंपटीशन स्थानीय बाल भवन में किया गया। संस्था अध्यक्ष संजय कठ्ठल ने बताया कि इन कंपटीशन में करीब 87 बच्चों ने हिस्सा लिया और एक से बढक़र एक प्रस्तुति देकर निर्णायक मंडल को आश्चर्यचकित किया। निर्णायक मंडल में अमित कोठारी, विनीता पंजवानी उपस्थित रहे। 
शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया, विशिष्ट अतिथि दीप्ति तोमर थाना प्रभारी इंदरगंज, सुरेश गुप्ता दादा मौजूद रहे।