कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में जनसमस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

Jul 31 2025

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में जनसमस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस मौके पर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने कहा कि स्मार्ट सिटी ग्वालियर के हालात बदतर हो गये हैं। बरसात का पानी यहां पॉश कॉलोनियों से लेकर सडक़ों तक नजर आ रहा है वहीं घरों में बीते एक सप्ताह से पानी के दलदल में आम जनजीवन को परेशानी में डाल दिया है। इतना ही नहीं भाजपा के सांसद, मंत्री, विधायक आमजनों की परबाह न कर हाथ पे हाथ रखे बैठे दिखाई देते है।
ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री केवल दिखावा कर जनता की सहानाभूति बटोरना चाहते हैं। शहर में जहां जनप्रतिनिधि बेपरवाह दिखाई दे रहे हैं। वहीं प्रशासनिक अमला भी भाजपा सरकार के पदचिन्हों पर चल रहा है। आम नागरिक बेवश जिदंगी गुजारने को मजबूर है। सरकार के नुमाईंदें एवं आला अधिकारी भ्रष्टाचार के आकंड में डूबा हुआ है। 
शहर की सडक़ें गड्डों में तब्दील हो चुकी है। सडक़ों पर आये दिन आम नागरिक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। बीते एक माह पूर्व बनी सडक़ें धसक रही है इतना ही नहीं शहर की बस्तियों से लेकर कॉलोनियो तक बरसात के पानी ने आम जन का जीना मुश्किल में डाल दिया है। 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के भ्रष्ट निकम्मे अधिकारियों की जनता की सुध लेने का समय नहीं है। कागजी कार्यवाही में व्यस्त अधिकारी केवल दिखावा कर रहे हैं। शहर के लोोगों को पीने के पानी के लिये परेशान होना पड़ रहा है। नलों में सीवर युक्त पानी आ रहा है। लेकिन निगम अमला जनप्रतिनिधियों की सेवा में व्यस्त है। कांग्रेस आमजन की समस्याओं को लेकर लगातार सडक़ों पर संघर्ष कर रही है। और आमजन को बुनियादी सुविधाएँ मुहैया कराने के प्रयास कर रही है।