पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक का लोकार्पण

Jul 31 2025

ग्वालियर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पांचवी वर्षगांठ के उपलक्ष में केंद्रीय विद्यालय क्र.1 ग्वालियर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा नई दिल्ली से वर्चुअल मोड में विद्यालय का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. सतीश सिकरवार वर्चुअल मोड से एवं डॉ. तनवीर अहमद, सदस्य, विद्यालय प्रबंधन समिति उपस्थित रहे।
प्राचार्य राजेश पांडेय द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। 
मुख्य अतिथि भरत सिंह कुशवाह ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व एवं इसके शिक्षा क्षेत्र पर पडऩे वाले दूरगामी प्रभाव पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि डॉ. सतीश सिकरवार ने विद्यालय के नवाचारपूर्ण प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय में पीएमश्री स्कूल के रूप में समर्पित पट्टिका का अनावरण भी किया गया। आयोजन विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और एनईपी 2020 के उद्देश्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
कार्यक्रम में डॉ. विकास मल्होत्रा, डॉ. भारती यादव, चंद्रशेखर शर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वंदना शुक्ला ने किया। उपप्राचार्य पवन जैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।