पौधरोपण के माध्यम से छात्रों को दिया गया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश
Jul 31 2025
टेकनपुर। सीमा सुरक्षा बल द्वारा संचालित रूस्तमजी इंस्टीट्यूट आफ टैक्नोलॉजी में तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को सामाजिक दायित्व एवं पर्यावरण चेतना हेतु प्रेरित करने के सतत प्रयासों की श्रृंखला में वृहद स्तर पर पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर के निदेशक डॉ. शमशेर सिंह, उप निदेशक बृजेश कुमार उपस्थित रहे। निदेशक डॉ. शमशेर सिंह ने छात्रों के साथ वार्तालाप के दौरान अध्ययन के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति सामाजिक दायित्व हेतु प्रेरक उद्बोधन दिया।
बावा प्रमुख श्रीमती मधु सिंह तथा अन्य सदस्या एवं सीमा सुरक्षा बल के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगणों ने वृक्षारोपण में हिस्सा लिया। कार्यक्रम रूस्तमजी इंस्टीट्यूट आफ टैक्नोलॉजी के प्रांगण में आयोजित हुआ इसमें संस्था के मुख्य प्रशासक/ डीआईजी एके आर्य, मनीष चन्द्रा, कमांडेंट, सीएसएमटी, प्राचार्य डॉ. प्रशान्त कुमार जैन के साथ-साथ संस्था के सभी प्राध्यापकगण एवं छात्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्रों ने रोपे गये वृक्षों के रख-रखाव का संकल्प लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









