युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है

Jul 29 2025

ग्वालियर। बदलते समय में युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है। नशे के इन काले बादलो का अंधेरा बड़े शहरों से छोटी जगहों की ओर बढ़ते जा रहे हैं। इससे पहले कि नशे के ये काले बादल युवा सहित सभी को अपने अंधकार की छांव में ढक लें, उससे पहले जागरूक होना जरूरी है। इसके लिए संकल्पबद्ध होकर एक दिशा में काम करना होगा। यह बात डॉ प्रबुद्ध शील मित्तल ने कही। वह राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से मंगलवार को नशे से मुक्ति है जरूरी विषय पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, शिक्षकों, संगतकारों और कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। 
कुलगुरु प्रो स्मिता सहस्त्रबुद्धे की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कुलसचिव अरुण सिंह चौहान, एनएसएस प्रभारी डॉ पारुल दीक्षित सहित डॉ मनीष करवड़े, डॉ गौरीप्रिया, पीआरओ कुलदीप पाठक सहित समस्त संगतकार व विश्वविद्यालय परिवार मौजूद रहा। संचालन एनएसएस सह प्रभारी डॉ विकास विपट ने किया।