जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र को शिफ्ट किए जाने को लेकर दिव्यांगों में आक्रोश
Jul 29 2025
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व राष्ट्रीय शसक्त आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार अनूप जौहरी की अध्यक्षता में फूलबाग मैदान पर एक बैठक आयोजित हुई जिसमें करीब आधा सेंकडा से अधिक विकलांग जन उपस्थित थे।
बैठक में समाजसेवी अनूप जौहरी ने वहां उपस्थित दिव्यांग जनों को बताया कि सिविल सर्जन डॉ आरके शर्मा द्वारा ग्वालियर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में हर वुधवार को आयोजित होने वाले मेडीकल बोर्ड को मुरार जच्चा खाने में शिफ्ट किए जाने का प्रयास किया जा रहा। ऐसा कर के दिव्यांगजनों को सरकार से मिलने बाली सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे दिए जाने के दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जाने का सिविल सर्जन द्वारा विफल प्रयास किया जा रहा है।
मेडीकल बोर्ड मुरार शिफ्ट किए जाने की वजह यह है कि आय दिन समाचार पत्रों में कुछ डाक्टरों की लेट लतीफी एवं न्यूरो सर्जन डॉ. शोरभ राजपूत की हमेशा मेडीकल बोर्ड में अनुपस्थित रहने के कारण आयदिन समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित होने से सिविल सर्जन डॉ आरके शर्मा की किरकिरी हो रही है। साथ ही कलेक्टर की फटकार के कारण सिविल सर्जन तिलमिलाए हूऐ हे।
जिसका खामियाजा दूर दराज से अपना दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड, रेलवे का रियायती कार्ड नवीन एवं रिनुअल कराने ओर कृत्रिम अंगो की प्राप्ति के लिए जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में आने वाले दिव्यांग जनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
आयोजित बैठक में उपस्थित सभी दिव्यांग जनों की सहमति से निर्णय लिया गया कि दिव्यांग जनों का आर्थिक, मानसिक, एवं शारीरिक शोषण करने बाले ओर दिव्यांग जनों के प्रति असंवेदनशील ऐसे सिविल सर्जन डॉ आरके शर्मा को शीघ्र हटाए जाने एवं पुनर्वास केंद्र से मेडीकल बोर्ड मुरार जच्चा खाने में शिफ्ट किए जाने पर रोक लगाने को लेकर समाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, समाजिक न्याय प्रमुख सचिव भोपाल, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान को शीघ्र ही ज्ञापन दिए जाने का सभी की सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









