जैन तीर्थ रक्षार्थ हेतु जिन शासन प्रभावना रैली निकाली
Jul 29 2025
ग्वालियर। आचार्यश्री सुबल सागर के मंगल सानिध्य में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्षकल्याणक महोत्सव 31 जुलाई को मनाया जाएगा। सकल जैन समाज एवं सन्मति सुबल पावन वर्षायोग समिति की ओर से त्रिदिवसीय महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को सुबह 7 बजे हुआ। महोत्सव के पहले दिन समन्वयक भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्र. 2 एवं आप और हम (जैन कमांडो) टीम ग्रेटर के निर्देशन में धर्म बचाओ-मंदिर बचाओ जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा, जैन तीर्थ रक्षार्थ हेतु जिन शासन प्रभावना रैली निकाली गई।
रैली में 23 बड़े चार पहिया वाहन, बुलेट, एक्टिवा, बाइक लेकर भक्त सम्मिलित हुए। रैली में गाडिय़ों पर जैन ध्वजा लेकर भक्त सवार थे। इस दौरान महिलाएं केसरिया परिधानों में और पुरुष सफेद परिधानों में शामिल थे। रैली में बैण्ड, डीजे और ढोल-ताशे भी साथ में चल रहे थे।
यह रैली नई सडक़ स्थित पाबाग बगीची से शुरू होकर फालका बाजार, शिन्दे की छावनी, लायंस पार्क गोपाचल पर्वत, फूलबाग, जयेंद्रगंज, दाल बाजार, नया बाजार, हुजरात रोड, दौलतगंज, माधुवगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, नई सडक़, दानाओली, मोर बाजार, जनकगंज, हनुमान चौराहा से होती हुई वापस चंपाबाग धर्मशाला पर आकर समाप्त हुई। रैली का जगह-जगह जैन समाज के लोगों ने आगवानी कर पुष्पवर्षा की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









