चैंबर करेगा नशा मुक्ति केन्द्र की स्थापना में मदद
Jul 29 2025
ग्वालियर। आज युवा पीढ़ी नशे की लत का सबसे अधिक शिकार बन रही है। आज यह फैशन का रूप ले चुकी है। यदि हमें एक बेहतर समाज चाहिए, तो इस बुराई को जड़ से समाप्त करना होगा। इसके लिए हमें चैंबर ऑफ कॉमर्स जैसे संगठनों की विशेष भूमिका की आवश्यकता है, क्योंकि चैंबर पूरे व्यापारी वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है और इसकी बातें समाज में गंभीरता से सुनी जाती हैं। यदि किसी स्थान पर नशे या ड्रग्स की आपूर्ति संबंधी कोई सूचना मिले, तो व्यापारी वर्ग उसे गोपनीय रूप से साझा कर सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
जिला पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति जन जागृति अभियान पखवाड़े के अंतर्गत चैंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में एएसपी लालचंदानी ने यह बात कही। लालचंदानी ने कहा कि समाज में नशा फैलने का दुष्प्रभाव हर वर्ग पर गहराई से पड़ता है। यह न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाता है, बल्कि शरीर, परिवार, समाज और व्यापार को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। इससे पूर्व चैंबर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों का समाधान पुलिस की सख्ती से नहीं, बल्कि जन-जागरूकता और संवाद से निकलता है। चैंबर ऑफ कॉमर्स, नशा मुक्ति अभियान के लिए जिला प्रशासन को हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है। हम व्यवस्थित नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने में भी पूर्ण सहयोग देंगे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल ने कहा आज हम एक ऐसे विषय पर एकत्रित हुए हैं, जो न केवल हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है, बल्कि समय की आवश्यकता भी है।
कार्यक्रम में नागेन्द्र सिंह सीएसपी, रॉबिन जैन सीएसपी, मनीष यादव एसडीओपी बेहट, अजीत सिंह चौहान डीएसपी यातायात, दीप्ति तोमर टीआई इंदरगंज, धनंजय शर्मा टीआई यातायात, मोहिनी वर्मा थाना प्रभारी कोतवाली, चैंबर कार्यकारिणी सदस्य संजय कट्टल, अशोक अग्रवाल, नंदकिशोर गोयल, संजय गुप्ता, भरत कुमार बंसल, आशीष अग्रवाल, संजय धवन, दिनेश अग्रवाल, राहुल शर्मा, मनीष बांदिल, नवीन रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









