भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के सदस्यों ने मनाया हरियाली तीज का त्यौहार

Jul 29 2025

ग्वालियर। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की ओर से हरियाली तीज के पावन अवसर पर ग्वालियर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी बहनों ने पहले हरियाली तीज का उत्सवपूर्वक त्योहार मनाया, फिर नशे से दूरी  जीवन में खुशहाली विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अवसर पर बहनों ने सामूहिक रूप से नशा न करने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा। आइए, हर त्योहार को सामाजिक चेतना के साथ जोड़ें और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें। 
कार्यक्रम में संस्था के श्रीमती सरला गुप्ता, श्रीमती रुचि गुप्ता, सीमा शर्मा रितु शर्मा, सुकृति गुर्जर, संध्या, सरिका गुप्ता आदि उपस्थित रहे।