डाइंग प्रतियोगिता में 300 से ज्यादा बच्चों ने लिया हिस्सा

Jul 29 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर  साहित्यिक एवम सांस्कृतिक सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में सोमवार को पर्यावरण सुरक्षित रखने का संदेश देने एक डाइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि आयोजन पूर्णत: निशुल्क रखा गया था। आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल पर 28 जुलाई सोमवार को प्रात: 10 बजे से  आयोजित डाइंग प्रतियोगिता में 300 से ऊपर बच्चों ने हिस्सा लिया। आयोजन का शुभारंभ भांडेर के पूर्व विधायक धनश्याम पिरोनिया ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर धनश्याम पिरोनिया ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त सम्पूर्ण भारत वर्ष में अपनी कविताओं के माध्यम से जाने जाते थे उनकी कविता इतनी आज भी लोग गुनगुनते रहते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी कार्टून बनाया। 
 इस मौके पर संस्था ने आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। डाइंग सीट प्रतियोगिता स्थल पर नि:शुल्क वितरण की गई। इस आयोजन को तीन आयु वर्ग में विभाजित किया गया था इसमें वर्ग ए में 5 साल से 8 साल तक के बच्चे भाग लिया इसमें इन बच्चों को बिषय अपना मनपसंद कूछ भी बनाना था वर्ग बी में 9 साल से 14 साल तक के बच्चे रहें इन बच्चों को पर्यावरण सुरक्षित का संदेश देने पर चित्रांकन बनाना था इन्होंने भी चित्र के माध्यम से पर्यावरण का महत्व को डाइंग सीट पर दर्शाया वर्ग सी है 15 साल से 25 साल तक के प्रतिभागियों के लिए रहा इनको किसी भी महापुरुष पर चित्रांकन करना था सभी को 90 मिनट की समय सीमा में अपना चित्रांकन करना था 
इस आयोजन में निर्णायक मंडल में कंचन भदौरिया, ज्योति सक्सेना, हिमांशी यादव उपस्थित थीं। वहीं संस्था के सुरेश गुप्ता दादा,  डाक्टर मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, मनोज कुचिया, मुकेश गुप्ता, अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।