युवा पीढ़ी दिशा से भटक रही:मोतीलाल कुशवाह

Jul 29 2025

ग्वालियर। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव से युवा पीढ़ी दिशा से भटक रही है। राष्ट्र को प्रथम रखते हुए युवाओं को दिशा देने के लिए हमें शिक्षा संस्थानों पर फोकस करना होगा। यह बात संस्कार भारती के प्रांत महामंत्री मोतीलाल कुशवाह ने संस्कार भारती की साधारण सभा में कही। 
इस अवसर पर संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें संरक्षक नरेंद्र कुंटे, प्रो. आलोक शर्मा, अध्यक्ष संजय धवले, उपाध्यक्ष अनूप मोघे, अभिजीत सुखदाणे, दिनेश पाठक, डॉ. मानव महंत, रश्मि गुप्ता, महामंत्री चंद्रप्रताप सिकरवार, सह महामंत्री मनीष दीक्षित, प्रचार प्रमुख कुलदीप पाठक को बनाया गया।
संभाग प्रमुख चुने गए शेखर दीक्षित ने सामाजिक समरसता, पर्यावरण, नागरिक दायित्व, स्वबोध विषयों पर मंचीय प्रस्तुति करने की बात कही। साथ ही नवीन कोषाध्यक्ष आशुतोष आशुतोष वाजपेई ने आर्थिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।