मानव श्रृंखला के जरिए दिया गया नशा मुक्ति का सशक्त संदेश
Jul 29 2025
ग्वालियर। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में नशे से दूरी है जरूरी जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत दीनदयाल सिटी मॉल पर नशा मुक्ति जागरूकता के तहत मानव श्रृंखला व हस्ताक्षर अभियान चलाया और लोगों ने हस्ताक्षर कर नशा मुक्ति का संकल्प और शपथ ली।
इस आयोजन का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति नागरिकों को जागरूक करना तथा उन्हें नशा त्यागने के लिए प्रेरित करना था। साथ ही स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाई। कार्यक्रम में मोहिनी वर्मा इनचार्ज थाना प्रभारी कोतवाली व राजेश, गौरव जैन, सुमन तोमर, रामनिवास त्यागी मौजूद रहे।
इस अवसर पर समाजसेवी संजय क_ल ने कहा कि मानव श्रृंखला समाज को एकता व दृढ़ संकल्प का संदेश देती है, विशेषकर जब वह किसी सामाजिक बुराई के खिलाफ हो। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से नशा मुक्ति की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।
कोतवाली थाना इंचार्ज थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति की मानसिक व शारीरिक क्षति करता है बल्कि उसे अपराध की ओर भी ले जाता है। इससे परिवार में कलह, आर्थिक हानि एवं सामाजिक विघटन उत्पन्न होता है। इसलिए आवश्यक है कि नशा करने वाले व्यक्ति को उसके दुष्प्रभावों से अवगत कराकर उसे नशा छोडऩे हेतु प्रेरित किया जाए, ताकि समाज का समग्र विकास हो सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









