पाँच दिन चले जिंदगी और मौत के संघर्ष में जिंदगी की जंग हार गया आकाश
Jul 29 2025
ग्वालियर। हजीरा थाने पर एक 30 वर्षीय युवक आकाश तिवारी ने गत 24 जुलाई को पेट्रोल डाल कर आत्मदाह करने का प्रयास किया था जयारोग्य हॉस्पिटल के बर्न विभाग में सोमवार सुबह आकाश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया पाँच दिन चले जिंदगी और मौत के संघर्ष में जिंदगी हार गई। मौत की खबर सुनते ही पत्नी आरती बिलख कर रो पड़ी।
मृतक आकाश के दो बच्चे है बेटा कन्नू 3 साल और 7 साल की बेटी अन्नू है। पड़ौसियों ने बताया आकाश ई रिक्शा चलाकर अपना परिवार पालता था पति की मौत के बाद पत्नी आरती और उसके 2 छोटे बच्चे वे सहारा हो गए है।
रक्षाबंधन से 11 दिन पहले बहन के कारण भाई ने गंवाई अपनी जान
राखी के त्योहार पर बहनें अपने भाई को राखी बांध कर उनकी लंबी आयु की कामना करतीं है। पर इस कलयुग में भारती जैसी बहन अपने भाई को मानसिक प्रताडि़त कर उसे जान गवाने पर मजबूर कर दिया।
सूत्रों की माने तो मृतक आकाश ने अपनी बहन और बहनेऊ पर तरस खा कर उसे अपने ही घर में एक कमरा रहने के लिए दे दिया था। कुछ सालों बाद बहन के मन मे लालच आ गया और उसने अपने भाई का मकान हड़पने की योजना बना ली और दिन रात भाई आकाश को मानसिक प्रताडऩा देकर उसकी थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे आत्मदाह पर मजबूर कर दिया था।
पड़ोसी बोले रहम खाकर जग्गृह दी, बहन ने उजाड़ दिया परिवार
एक नम्बर लाइन में आरती तिवारी के पड़ोसियों को जैसे ही यह बात पता चली कि आकाश की मौत हो गई है, वहां गुस्सा देखने को मिला। पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि भारती व उसके पति शिवशंकर को शहर में कहीं रहने को जगह नहीं मिल रही थी, क्योंकि वह उल्टे-सीधे कामों में लगा रहता था। आकाश तिवारी ने तरस खाकर अपनी बहन व बहनोई को घर में रहने के लिए जगह दी। उन्हीं लोगों ने हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया।
दो को जेल भेजा
आग से जले आकाश तिवारी का इलाज चल रहा था और इधर पुलिस के हाथ-पैर इस बात को लेकर कंपकंपा रहे थे कि आरोपी उनकी पकड़ में नहीं आ रहे थे। पुलिस ने रिश्तेदारों के साथ आरोपी शिवशंकर पाठक तथा छोटू सेंगर की वहां तलाश की, जहां इनके होने की संभावना थी, तब कहीं दोनों पकड़ में आए। न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया।
आकाश तिवारी की बहन भारती पाठक अभी पुलिस पकड़ से दूर है। इसी बीच आकाश तिवारी की सोमवार सुबह मौत हो गई। इससे पुलिस अब पूरी ताकत से आरोपी भारती की तलाश में लगी है लेकिन उसकी कोई लोकेशन नहीं मिल पा रही क्योंकि मोबाइल बंद कर रखा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









