संगीत विश्वविद्यालय में मन की बात कार्यक्रम का हुआ प्रसारण

Jul 27 2025

ग्वालियर। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विभिन्न सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण संबंधित विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में कुलगुरु प्रो स्मिता सहस्त्रबुद्धे, कुलसचिव अरुण सिंह चौहान, वित्त नियंत्रक डॉ आशुतोष खरे, डॉ अंजना झा, डॉ मनीष करवड़े, डॉ. संजय सिंह, डॉ. श्याम रस्तोगी आदि मौजूद रहे।