आशाराम बापू आश्रम में हरियाली तीज पर्व मना

Jul 27 2025

ग्वालियर। संत आशाराम बापू द्वारा प्रेरित महिला उत्थान मंडल अध्यक्ष श्रीमती कल्पना शर्मा के सानिध्य में पदाधिकारी साधक बहिनों ने आश्रम में भरे लबालब पानी में हरियाली तीज पर्व मनाया। सभी ने आश्रम प्रांगण के सिद्ध क्षेत्र बड दादा पीपल बादशाह गुरु मंदिर व्यास पीठ की परिक्रमा  व आरती वंदन कर गुरुदेव को भावपूर्वक प्रणाम किया। तालाब का रूप ले चुके आश्रम में खूब डुबकियां लगाते बच्चे और साधक भाई बहिन भी दिखाई पड़े।
इस अवसर पर  श्रीमती कल्पना शर्मा, कौशल्या रायकवार, सरोज शर्मा उर्मिला सोनी, लता खत्री, बबीता जुसेजा, गुड्डी प्रजापति इत्यादि शामिल  रहे।