आर्य समाज मुरार बनाएगा नई यज्ञशाला, चारों वेदों के मंत्र पाठ से होगा यज्ञ

Jul 27 2025

ग्वालियर। आर्य समाज मुरार की ओर से रविवार को यज्ञोपदेश एवं भजनोपदेश के साथ सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। सबसे पहले प्रधान रामप्रकाश वर्मा, सचिव सुरेंद्र राणा ने सामूहिक स्वस्तिवाचन मंत्र पाठ, सन्धा एवं यज्ञ में सहभाग लिया और अपनी आहुतियां डाली। पुरोहित सत्येंद्र शास्त्री ने यज्ञ कराते हुए कहा कि यज्ञ से सभी को मानसिक शान्ति मिलती है, और शारीरिक रोग दूर होते हैं। आगरा से आए सत्यदेव गुप्ता ने बताया कि यज्ञ से सब कुछ मिलता है। आर्य समाज यज्ञ को तीर्थ जैसा मानता है। इसलिए घर-घर में यज्ञ होना चाहिए।
मंत्री सुरेन्द्र राणा ने कहा कि आर्य समाज मंदिर नई यज्ञ शाला बनायेगा। जिसमें चारों वेदों के मंत्र पाठ से यज्ञ होगा। नवकान्त शर्मा ने बताया कि पाखण्ड, अन्धविश्वास से बचना है तो सत्यार्थ प्रकाश जरुर पढ़े। रामप्रकाश कुशवाह ने भजन-कीर्तन किए। शान्ति, पाठ जय घोष से कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन सुरेन्द्र राणा ने तथा आभार प्रधान रामप्रकाश वर्मा ने व्यक्त किया।