पत्नी घर छोडक़र गई तो पति रेलवे ओवर ब्रिज से कूदा
Jul 27 2025
ग्वालियर। एक युवक ने पत्नी के घर छोडक़र चले जाने पर रेलवे ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। हालांकि, 35 फीट की ऊंचाई से गिरने के बावजूद उसे केवल मामूली चोटें आई हैं। आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक का नाम मुकेश अहिरवार है, जो हजीरा इलाके का रहने वाला है।
मुकेश का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ, जिसके बाद वह नाराज होकर घर छोडक़र चली गई। मुकेश ने रातभर उसे ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। जब पत्नी वापस नहीं आई, तो मुकेश ने शराब पी और नशे में धुत होकर आत्महत्या का फैसला कर लिया। वह बिरलानगर रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज पर पहुंचा। वहां उसने ‘तुझको पुकारे मेरा प्यार... आजा मैं तो लुटा हूं तेरी चाह में’ गाना गुनगुनाया और फिर 35 फीट ऊंचे ब्रिज से रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने यह देखकर शोर मचाया।
सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुकेश को ट्रैक से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जब जवानों ने उससे आत्महत्या की वजह पूछी, तो मुकेश ने पूरी बात बताई।
उसने कहा कि गत रात पत्नी के जाने के बाद वह पूरी रात उसकी तस्वीर देखता रहा। जब वह नहीं मिली, तो उसने शराब पी ली। पत्नी के बिना दुनिया वीरान लगने लगी, इसीलिए जान देने का फैसला किया।
आरपीएफ ने मुकेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे सामान्य बताया। मामूली चोट पर मरहम-पट्टी करने के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके बाद आरपीएफ ने समझाइश देकर उसे परिजनों को सौंप दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









