भाजपा नेता मेवाफरोश को मातृ शोक

Jul 27 2025

ग्वालियर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरीश मेवाफरोश की मां श्रीमती मुन्नीदेवी मेवाफरोश का नई दिल्ली के पंत अस्पताल में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर में निज निवास कर्मचारी आवास कॉलोनी से विवेकानंद नीडम मुक्तिधाम पहुंची। पार्थिव देह को मुखाग्नि उनके पति रामस्वस्त्रप मेवाफरोश ने दी।
उनके बड़े पुत्र हरीश मेवाफरोश भाजपा में हैं, मंझले पुत्र डॉ. अनिल मेवाफरोश जयारोग्य अस्पताल में प्रबंधक और छोटे पुत्र डॉ. सुनील मेवाफरोश आरोग्यधाम अस्पताल में चिकित्सक हैं।
उनकी अंतिम यात्रा में यशवंत इंदापुरकर, लालसिंह आर्य, जयप्रकाश राजौरिया, महेंद्र सिंह यादव, अभय चौधरी, विवेक जोशी, रामेश्वर भदौरिया, जवाहर प्रजापति, राजेश दुबे, विनोद शर्मा, विनय जैन, गौरव वाजपेयी सहित गणमान्यजन शामिल रहे।