मेला व्यापारी संघ ने विधानसभा अध्यक्ष को ई-टेंडरिंग के खिलाफ ज्ञापन सौंपा
Jul 27 2025
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ ने मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को ई-टेंडरिंग के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी गईं।
जिसमें ई-टेंडरिंग के नाम पर दुकानों का आवंटन कर दुकान को षड्यंत्र के तहत न छीना जाए। बोर्ड का गठन जल्द से जल्द किया जाए, जिससे व्यापारी अपनी समस्याओं और शिकायतों को बोर्ड तक पहुंचा सकें और उनका समाधान प्राप्त कर सकें। जल्द से दुकानों का आरक्षण किया जाए जिस से दुकानदार अपनी दुकान समय पर लगा सके।
इस अवसर पर नरेंद्र सिंह तोमर ने व्यापारी संघ को आश्वासन दिया कि किसी भी दुकानदार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। इस अवसर पर व्यापारी संघ के सभी पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









