240 छात्राओं को सर्टिफिकेट दिए

Jul 27 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद मध्य भारत प्रांत ईस्ट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चेंबर ऑफ कॉमर्स में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में कंप्यूटर और सिलाई का कोर्स पूर्ण कर चुकी 240 छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। साथ ही प्राचार्य रजनी सलूजा, टीचर माया शाक्य का सम्मान किया गया। 
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि गरीब बच्चों की मदद करने के अनगिनत तरीके हैं ओर कोई भी प्रयास छोटा नही होता। मुन्नालाल गोयल, राकेश सगर, माधव अग्रवाल, चेंबर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। अध्यक्ष विनोद गर्ग ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी प्रदान की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष आरडी जैन, वीके गोयल, अश्विन महेश्वरी, श्याम बिहारी शर्मा, अरविंद दूदावत, एसके जैन व अन्य का सम्मान किया गया। 
कार्यक्रम में अशोक बांदिल, रामकुमार चोपड़ा, राधाकृष्ण खेतान, संजय धवन, ओमप्रकाश शर्मा, नितिन गुगरिया, दीपक भार्गव, सीए धर्मेन्द्र अग्रवाल, पीयूष गुप्ता, डीबी राय, प्रिया तोमर, सालिगराम गोयल आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी का आभार कार्यक्रम संयोजक संजय धवन ने किया।