दिव्यगुण ही मानव के जीवन का श्रृंगार है:बीके प्रहलाद

Jul 27 2025

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विद्यालय मोहना केंद्र पर दो दिवसीय राजयोग ध्यान शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक एवं प्रेरक वक्ता बीके प्रहलाद शामिल हुए। भजन प्रस्तुति के लिए अखिलेश एवं निलक्ष्य, बीके पवन उपस्थित थे।
इस अवसर पर बीके प्रहलाद ने कहा कि जीवन का सही आनंद वही ले सकता है, जिसके जीवन में दिव्यगुण हों। क्योंकि दिव्यगुण ही मानव के जीवन का श्रृंगार है। आज गुणों के अभाव ने मनुष्य छोटी-छोटी बातों से दु:खी हो जाता है। जीवन है तो उतार चढ़ाव तो आएंगे, लेकिन घबराना नहीं उनसे कभी चाहिए। समय परिवर्तनशील है एक जैसा समय नहीं रहता। आज कुछ अच्छा नहीं है तो कल अच्छा भी हो जाएगा। बस हमें यह ध्यान रखना है कि मेरी वजह से कोई दु:खी न हो, परेशान न हो। जब आप दूसरों के हितों की चिंता करते हैं तो आपका हित स्वत: हो जाता है।
कार्यक्रम में गोपाल तिवारी, सतेंद्र धाकड़, परमानंद मिश्रा, प्रकाश साहू, लखन धाकड़, हर्ष तिवारी, हेमंत धाकड़, देवकीनंदन चतुर्वेदी, भीम तिवारी, ममता भदौरिया, चंदन धाकड़, ममता शर्मा, कमल भदौरिया, बारेलाल शर्मा, वालाराम शर्मा आदि उपस्थित थीं।