हस्तशिल्प को बढावा देंगे:जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश
Jul 26 2025
ग्वालियर। सूर्यमंदिर चौराहे की समीप मेला के दस्तकारी हाट परिसर में शनिवार शाम जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव ने दीप प्रज्वलित कर सावन उत्सव मेला का शुभारंभ किया। इस मौके पर बाल कलाकारों ने नृत्य संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित इस दस दिवसीय आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष ने खादी एम्पोरियम सहित खादी एवं हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल का निरीक्षण कर शिल्पियों से उनकी निर्माण विधि को समझा और उन्हें भरोसा दिलाया कि हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए वो हरसंभव प्रयास करेंगी।
सावन मेला में देशभर से आए हस्तशिल्पी खादी के वस्त्र, पीतल की मूर्तियां, जयपुर एवं हेदराबाद, मुंबई एवं दिल्ली की हेंडमेड ज्वैलरी, प्राकृतिक एवं हर्बल उत्पाद, सराहनपुर के फर्नीचर एवं भदौई के कालीन भी मौजूद हैं। इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग के जिला प्रबंधक अनिल शर्मा, एचएल तिवारी, केके गौतम, कृष्णकांत समाधिया, सतीश शर्मा, अनिल गुप्ता, रवि वाथम, नवल सहित शिल्पी एवं सैलानी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









