पर्यावरण का संदेश देने के लिए नि:शुल्क डाइंग प्रतियोगिता 28 जुलाई को
Jul 26 2025
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर पर्यावरण सुरक्षित रखने का संदेश देने हेतु 28 जुलाई को एक डाइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि 28 जुलाई सोमवार को प्रात: 9:30 बजे से दीनदयाल सिटी मॉल पर नि:शुल्क डाइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को डाइंग सीट प्रतियोगिता स्थल पर निशुल्क वितरण की जायेगी। साथ ही भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिए जायेंगे।
आयोजन को तीन आयु वर्ग में विभाजित किया गया है। इसमें वर्ग ए में 5 साल से 8 साल तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। वर्ग बी में 9 साल से 14 साल तक के बच्चे रहेंगे। वर्ग सी है 15 साल से 25 साल तक के प्रतिभागियों के लिए रहेगा। सभी प्रतिभागियों को 90 मिनट की समय सीमा में अपना चित्रांकन करना होगा। डाइंग सीट पर ही अपना नाम मोबाइल नंबर उम्र अंकित करना होगी। संस्था के संरक्षक सुरेश गुप्ता दादा, डॉ मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, विशाल जैन, मनोज कुचिया, मुकेश गुप्ता, अशोक जैन ने बच्चों व अभिभावकों से आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









