कारगिल विजय दिवस युद्ध के 527 शहीदों को दी सैन्य सलामी

Jul 26 2025

ग्वालियर। ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर, एवं कारगिल शहीद सरमन सिंह खेल एव शिक्षा प्रसार संस्था के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को  महाराज बाड़ा पर कारगिल विजय दिवस मनाया गया। 
26 जुलाई शनिवार सुबह कारगिल विजय की 26वी वर्षगाँठ पर युद्ध के 527 अमर वलिदानियों को याद करना सेल्यूट करना संपूर्ण ग्वालियर के लिए बड़े गौरव की बात है। श्रंद्धाजलि सभा मे सेना द्वारा सैन्य सलामी, अतिथि उद्बोधन वन्देमातरम का गायन के साथ ही कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शनिवार सुबह 8 बजे एनसीसी कैडेट, आर्मी जवान आर्मी की सशस्त्र सैन्य टुकड़ी, सैन्य बैंड, एवं स्कूल कॉलेज के छात्रों तथा ग्वालियर के प्रबुद्ध वर्ग ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी।