भाजपा नेता प्रभात झा की प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
Jul 26 2025
ग्वालियर। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. प्रभात झा की प्रथम पुण्यतिथि पर जीवाजी विवि के अटल सभागार में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा की प्रथम पुण्यतिथि पर भजन गायक अनूप जलोटा ने श्रद्धा एवं भक्ति के भावों से सराबोर सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जलोटा ने ऐसी लगी लगन मीरा हो गई मगन, अच्युतम केशवम, कृष्ण दामोदरम, राम नारायणम, कौन कहता है भगवान आते नहीं, कोई मीरा के जैसे कोई बुलाता नहीं, मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे राम आएंगे.. भजनों से माहौल का भक्तिमय कर दिया।
श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऐंदल सिंह कंसाना, राकेश शुक्ला, लखन पटेल, महापौर डॉ शोभा सिकरवार, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, अनूप मिश्रा, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, आशीष प्रताप सिंह राठौड़, आलोक शर्मा, शिवमंगल सिंह तोमर, भगवानदास सबनानी, मोहन सिंह राठौड़, प्रीतम सिंह लोधी, लालसिंह आर्य, जीतू जिराती, इमरती देवी, वेदप्रकाश शर्मा, सभापति मनोज तोमर, जितेंद्र गुर्जर, रामेश्वर भदौरिया, बंटी त्यागी, सुरेन्द्र शर्मा, कनवर मंगलानी, डॉ नीतेश शर्मा, आशीष प्रताप सिंह राठौड़, अशोक जैन, बंटी त्यागी आदि शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









