विधायक के रिश्तेदार को सुविधाएं देना चाहती है भिंड पुलिस: गोविंद सिंह
Jul 26 2025
ग्वालियर। विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह ने भिंड जिले की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भेजकर मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
शनिवार को ग्वालियर में पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि लहार से वर्तमान विधायक अंबरीश शर्मा के रिश्तेदार सुधांशु द्विवेदी जो मुम्बई आर्थर जेल में बंद है उस पर कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। लहार थाने के नगर निरीक्षक रविन्द्र शर्मा षडयंत्र करके सुधांशु द्विवेदी के खिलाफ झूठे आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
इन झूठे मामले दर्ज करने के पीछे एक ही मंशा है कि मुम्बई की जेल में बंद सुधांशु को लहार जेल में ट्रांसफर करवा लिया जाए जिससे उन्हें सभी सुविधाएं जेल में दी जा सके।
डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में मांग की है कि नगर निरीक्षक रविन्द्र शर्मा इससे पहले कई झूठे मामले दर्ज कर निरपराध लोगों को केस में फंसा चुके हैं, इसलिए पूरे मामले की जांच निष्पक्ष कराई जाए।
एसपी-कलेक्टर पर भी आरोप लगाए
डॉ. सिंह ने भिंड जिले के एसपी और कलेक्टर पर भी प्रदेश सरकार के इशारे पर काम करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री न्यायप्रिय नगरी के निवासी हैं और प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता को न्याय प्रदान करने का अवसर उन्हें मिला है। प्रदेश की जनता को विश्वास है कि उन्हें भी वैसा ही न्याय मिलेगा जैसा सम्राट विक्रमादित्य के समय मिलता था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









