शिवपुरी लिंक रोड आश्रम समेत बस्ती में भरा जल, जनता ने किया चक्का जाम
Jul 26 2025
ग्वालियर। शिवपुरी लिंक रोड स्थित संत आशाराम बापू आश्रम समेत आसपास की पूरी बस्ती भारी बारिश के कारण जलमग्न हो गई। लोगों के घरों में पानी भरने से काफी साजो सामान का नुकसान हो रहा है। लगातार दो दिन से स्थानीय निवासी आश्रम के साधु संत प्रशासन से लगातार गुहार लगाते रहे, किसी के कान पर जूं नहीं रेंगी। अंतत: परेशान जनता ने हाइवे सडक़ पर जाम लगा दिया।
सडक़ के मुख्य नाले पर संस्थानों के अतिक्रमण और प्रशासन द्वारा जल निकासी के उचित प्रबंधन नहीं किए जाने से जल भराव की भयावह स्थिति बनी हुई है। जिस वजह से आश्रम की गो शाला में एक सैकड़ा गौ वंश भारी परेशान है।
जाम की खबर लगते ही सांसद भारत सिंह कुशवाह क्षेत्रीय पार्षद समेत आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर समझा बुझा कर जाम खुलवा कर पानी निस्तारण कार्य चालू कराया। अब देखना यह है कि प्रशासन जल भराव से जूझ रहे जनसाधारण के लिए कोई स्थायी समाधान ढूंढता है या लोग ऐसी ही बदतर स्थिति में बेबस हो कर जान माल का नुकसान झेलते रहेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









