पुलिस ने स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर नशा मुक्ति के लिए दिलाई शपथ
Jul 26 2025
ग्वालियर। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 15 दिवसीय नशे से दूरी है जरूरी जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर तथा अभियान की नोडल अधिकारी एएसपी श्रीमती सुमन गुर्जर के मार्गदर्शन में जिले के थाना क्षेत्रों में महिला बाल विकास के एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्राम व नगर रक्षा समिति के सदस्यों की भागीदारी कर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सार्वजनिक स्थानों पर नशा मुक्ति जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
नशा मुक्ति अभियान नशा से दूरी है जरूरी के अंतर्गत थाना झांसी रोड से उप निरीक्षक रूबी भार्गव, थाना विश्वविद्यालय से उप निरीक्षक शिखा दंडोतिया, प्रआर पुष्पा बनाफर, आरक्षक दुर्गेश ने विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत महलगांव में जाकर नशा मुक्ति हेतु लोगों को जागरूक किया एवं लोगों को नशा मुक्त ग्वालियर जिला बनाने हेतु शपथ दिलाई, एवं लोगों को नशा मुक्ति हेतु हेल्पलाइन नंबर नोट कराये गये। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।
थाना माधौगंज में ऑटो एवं टमटम वालों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर वाहन चालकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई एवं नशा मुक्ति जागरूकता हस्ताक्षर अभियान के तहत सभी से हस्ताक्षर करवाये गये और उन्होने नशा से दूर रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वाहन चालकों को बताया गया कि नशा न केवल शारीरिक बल्कि आर्थिक, सामाजिक व मानसिक हानि भी पहुंचाता है, इसलिये इससे हमेशा दूर रहें व अपने परिजन व दोस्तों को भी इससे बचकर रहने के लिये प्रेरित करें, साथ ही कहा कि, इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के पुलिस के प्रयासों में सहभागी बने।
थाना कंपू अंतर्गत उप निरीक्षक सुरेखा कुशवाह व थाना स्टाफ द्वारा केआरजी कॉलेज कंपू में जाकर नशा मुक्ति हेतु छात्राओं को जागरूक किया एवं नशा जागरूकता पर बनी शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई। इस अवसर पर छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ को नशा मुक्त ग्वालियर जिला बनाने हेतु शपथ दिलाई, एवं छात्राओं को नशा मुक्ति संबंधी हेल्पलाइन नंबर नोट कराये गये। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं व कॉलेज स्टॉफ द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान की सराहना की और अपना समर्थन व्यक्त किया।
इसी प्रकार ग्वालियर जिले के अन्य थाना क्षेत्र में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाकर छात्र-छात्राओं तथा स्टाफ एवं आमजनों को नशे के प्रति जागरूक किया गया और जागरूकता बैनर लेकर और शपथ पत्रों के माध्यम से यह संदेश दिया कि वह स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे तथा नशा मुक्ति हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









