भक्तों ने हरिनाम प्रभात फेरी निकाली
Jul 25 2025
ग्वालियर। संत आशाराम बापू के भक्तों ने आनंद नगर में हरियाली अमावस्या पर्व पर हरिनाम प्रभात फेरी आयोजित कर सडक़ों पर खूब भक्ति रस की वर्षा कर आनंद लुटाया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने दी। भक्तगण हरिनाम प्रभात फेरी में ए ब्लॉक आनंद नगर नवग्रह मंदिर के आसपास भ्रमण करते हुए गलियों में भक्ति भरे भजनों पर नाचते गाते चले जा रहे थे। रास्ते भर श्रद्धालु भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर स्वागत में जल फल मिष्ठान इत्यादि वितरण कराया।
श्री योग वेदांत सेवा समिति युवा सेवा संघ महिला उत्थान के संयुक्त प्रयास से अमावस्या की हरिनाम प्रभात फेरी विगत तीन दशक से ग्वालियर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर आयोजित कर फल मिष्ठान वितरण सेवा के साथ हजारों ऋषि प्रसाद सत्साहित्य का निशुल्क उपहार निरंतर किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









