सनातन की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करें:पं. विष्णु राजौरिया

Jul 25 2025

ग्वालियर। हमारे पूर्वजों ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए बहुत त्याग किए हैं। हमें भी उनकी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सनातन धर्म की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे, यही वक्त की मांग है। यह बात परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पं. विष्णु राजौरिया ने कही। वे शुक्रवार को सिटी सेंटर में विप्र महासभा की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता विप्र महासभा के जिला संयोजक डॉ. दिलीप समाधिया ने की। इसके बाद पं. राजौरिया ने कैलाश विहार पार्क स्थित हनुमान मंदिर पर पौधारोपण भी किया।
उन्होंने कहा कि प्रकृति के बगैर जीवन का अनुभव नहीं किया जा सकता। पूरी प्रकृति को हरीभरी रखना प्रत्येक मानव की जिम्मेदारी है और उसी जिम्मेदारी का निर्वाहन कैलाश विहार समिति निभा रही है। जिला संयोजक पं. दिलीप समाधिया ने कहा कि ब्राहृाण समाज ने हमेशा से ही समाज के सभी वर्गों को रास्ता दिखाने का काम किया है। आगे भी उसे सभी को साथ लेकर समाज के पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाना होगी। अंत में विप्र महासभा की ओर से मुख्य अतिथि पं. विष्णु राजौरिया को शॉल, श्रीफल एवं भगवान परशुराम का चित्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अशोक शर्मा, कुलदीप शर्मा, प्रमोद कुमार गुप्ता, मनोज अग्रवाल, एसएस भटनागर, विनोद अस्थाना, गौरव शर्मा, गिरीश शर्मा, अनुभव गुप्ता, राजेन्द्र अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।