लोधी समाज का महासम्मेलन कल

Jul 25 2025

ग्वालियर। लोधी क्षत्रिय राजपूत युवा महासम्मेलन 27 जुलाई को फूलबाग स्थित मानस भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक विक्रम लोधी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि समाज को एक जुट करने के लिए और युवाओं को राजनीति में भागीदारी कराने के उद्देश्य से यह युवा महा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना, युवाओं को राजनीतिक क्षेत्र में प्रोत्साहन देना, युवाओं को रोजगार के अवसर से जोडऩा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी, रामसिया भारती लोधी, यूपी के गायक कलाकार केडी सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित होंगे।