हरियाली अमावस्या पर भगवान चक्रधर ने किया निकुंज विहार

Jul 25 2025

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में हरियाली अमावस्या श्रद्धा भाव से मनाई गई। अध्यक्ष विजय गोयल एवं प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला कोषाध्यक्ष राकेश बंसल ने बताया श्रावण महोत्सव में हरियाली अमावस्या पर भगवान चक्रधर ने मोरछड़ी की सुंदर निकुंज में विहार किया।
भगवान के दर्शन हेतु सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भगवान चक्रधर एवं गिरिराजधरण का मनमोहक श्रृंगार किया गया। पंडित रमाकांत शास्त्री ने भगवान चक्रधर को हरी पगड़ी पर मोरपंख, श्वेत कलंगी धारण कराई गई, गले में मोतियों का कण्ठा,जरीदार हरे वस्त्र, कमल पुष्प, मालाएं धारण कराकर आकर्षक श्रृंगार किया। भक्तों ने भजन कीर्तन किए, आरती के उपरांत प्रसाद वितरण हुआ। चक्रधर भक्त मंडल के ब्रजेश भुजंग, राजेश गर्ग, संतोष गुप्ता, राधेश्याम मंगल, बृजेश पाठक सहित सभी भक्तों ने भगवान चक्रधर के समक्ष भावपूर्ण संकीर्तन किया।
इस अवसर पर हरिशंकर सिंघल, रविन्द्र चौबे, प्रदीप सिंघल, नरेश सिंघल, सहित सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।