हरियाली अमावस्या पर 300 वृक्षों का रोपण किया
Jul 25 2025
ग्वालियर। हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति जन सहयोग जन कल्याण बहुद्देशीय समिति ग्वालियर द्वारा वृक्षारोपण, तुलसी वितरण एवं जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली सुबह 10 बजे गिरिराज मंदिर चार शहर का नाका से शुरू हुई। रैली को डॉक्टर रश्मि मिश्रा, प्राचार्य बीएल अहिरवार, ओंमकार सिंह भदोरिया, उमेश कुशवाह तथा शशि सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली झलकारी बाई कन्या महाविद्यालय मुरैना रोड पर पहुंची जिसमें गणमान्य नागरिकों एवं महिलाओं बच्चों एवं महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ छात्रों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। उमेश सिंह कुशवाह ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 300 वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा 15 जुलाई से चलाए जाने वाले नशा मुक्ति अभियान के तहत तहत हजीरा थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई साथ ही जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाए जाने वाले अभियान की सराहना की।
कार्यक्रम में रमेशसिंह तोमर, सत्यबीर सिंह तोमर, प्रमोद राजावत, टीएन सिंहा, सहदेव सिंह तोमर, देवेंद्र सिंह भदौरिया, चारु राउत, बरखा, खुशबू तोमर, अपर्णा, रत्ना, ज्योति, मंजू, कृष्ण शर्मा, माया शर्मा, संतोष भदौरिया, विमला खंडेलवाल, नीता भदौरिया, दीपा, गुडिय़ा, कामिनी, स्वाति, अन्नू, गुंजन, रानी गुप्ता, इंदु, रुक्मिणी, हेमलता, रूबी, रोली भदौरिया, नेहा परमार, अनीता आदि उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









