समस्याओं का सामना आशा और आत्म विश्वास के साथ करना: प्रहलाद भाई

Jul 25 2025

ग्वालियर। विक्रांत विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एआईसीटीई ट्रेनिंग एण्ड लर्निंग अकादमी के तत्वधान में चल रही छ: दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में विषय विशेषज्ञों ने एफडीपी के विषय पर विस्तृत चर्चा की। आयोजित एफडीपी के पहले सत्र में आमंत्रित मुख्य वक्ता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ग्वालियर के वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक एवं मोटिवेशनल स्पीकर बीके प्रहलाद सिंह ने आर्ट ऑफ़ पॉजिटिव थिंकिंग एण्ड मेडिटेशन फॉर वर्क लाइफ बैलेंस विषय पर सभी को संबोधित किया। तो वहाँ एफडीपी के दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता आईआईटी रुडक़ी से प्रो. अक्षय द्विवेदी उपस्थित थे।
प्रथम सत्र में बीके प्रहलाद भाई ने आर्ट ऑफ पॉजिटिव थिंकिंग एंड 2 मेडिटेशन फॉर वर्क लाइफ बैलेंस (सकारात्मक सोच और ध्यान के आधार से कार्य और जीवन शैली को संतुलित करें) विषय पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम सकारात्मक सोचते है, तो हमारा मस्तिष्क रचनात्मक दिशा में कार्य करता है।