नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया
Jul 25 2025
ग्वालियर। किला गेट थाना पर पुलिस प्रशासन एवं नमन पब्लिक वेलफेयर सोसायटी द्वारा नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य नशे से दूरी है जरूरी के साथ-साथ नशा मुक्त समाज और नशा मुक्त शहर को बनाने के लिए पुलिस के सहयोग से नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टीआई मिर्जा आसिफ और विशिष्ट अतिथि महाराज अग्रसेन मंडल के महेश भदौरिया, प्रिया तोमर, ज्योति अग्रवाल, केशव मांझी, पूर्णिमा अग्रवाल, ज्योति पाठक, रश्मि शर्मा उपस्थित रही।
किला गेट थाने में हमारे पदस्थ सभी पुलिस स्टाफ की टीम के द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे नशा करने वाले भाइयों को शपथ दिलाई गई के नशे से दूरी जरूरी इसमें सभी ने नशे से जागरूकता फैलाने के लिए अपने विचार रखे। कार्यक्रम का आभार व्यक्त संस्था अध्यक्ष रवि माझी द्वारा किया गया। इस अवसर पर रवि मांझी, सुनीता परमार, उषा बाथम, नवल कुशवाह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति अग्रवाल द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









