स्मैक के नशे की लत से एक और युवक हुआ मौत का शिकार
Jul 24 2025
भितरवार। क्षेत्र में बड़े स्तर पर चल रहे स्मैक, गांजे के अवैध कारोबार के बंद न होने से युवा पीढ़ी इस नशे की गिरफ्त में आकर दम तोडऩे लगी है। स्मैक के नशे की लत से सांखनी गांव में एक युवक की मौत हो गई है। पिछले दिनों फांसी के फंदे पर झूले उक्त युवक ने इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया। इससे पहले स्मैक के नशे से भितरवार नगर में भी दो नौजवान युवक मौत का शिकार हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सांखनी में रहने वाले युवक नागेश बोहरे पुत्र हरविलास बोहरे उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई। नागेश स्मैक के नशे का आदी था। 20 जुलाई को नागेश ने पिता से कुछ रुपए मांगे थे। रुपए न देने पर नागेश फांसी के फंदे पर झूल गया। नागेश को फांसी के फंदे पर झूलते देख परिजनों ने उक्त नागेश को तत्काल फंदे से नीचे उतारा और उसे भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत होने पर उक्त युवक को उपयुक्त उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया। जहां हॉस्पिटल में उसका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान युवक ने अपना दम तोड़ दिया। इससे पहले नगर में भी दो युवक स्मैक के नशे की लत से मौत का शिकार हो चुके हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









