मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग ग्वालियर के विरूद्ध विशाल धरना प्रदर्शन

Jul 24 2025

ग्वालियर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार एसएल सूर्यवंशी के विरूद्ध विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन गुरूवार को कार्यालय कार्यपालन यंत्री पर किया गया। जिसका नेतृत्व राजेन्द्र सिंह भदौरिया संरक्षक डिप्लोमा इन्जीनियर्स एसोसिएशन मप्र द्वारा किया गया। अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एवं अजाक्स द्वारा धरना प्रदर्शन को पूर्ण समर्थन दिया गया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई। 
मप्र अधिकारी कर्मचारी पेंशनर संयुक्त मोर्चा के रणवीर सिंह सिकरवार, रविन्द्र त्रिपाठी, मोहन सिंह कुशवाह, भंवर सिंह जादौन, अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य, हरीशंकर शर्मा आदि कर्मचारी संघों के प्रतिनिधि द्वारा धरना प्रदर्शन को सम्बोधित किया और सरकार से मांग की गई कि सूर्यवंशी को तत्काल ग्वालियर से हटाया जाय।
इस अवसर रजनीश गुप्ता, आरसी चिराड़ एवं श्रीमती रश्मि शेंडगे एव अन्य सभी संघों के पदाधिकारियों द्वारा प्रशासनिक अधिकारी कटारे को धरना स्थल पर सूर्यवंशी के खिलाफ कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा गया। इं. एसएल सूर्यवंशी के यहाँ पूर्व में भोपाल ईओडब्लू द्वारा छापा डाला गया था, जिसमें करोड़ों की सम्पत्ति मिली थी उसमें उनके द्वारा धनबल एवं राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर खात्मा लगवा दिया गया था जो कि माननीय विशेष न्यायालय द्वारा स्वीकार न करने के कारण वर्ष 2013 से लम्बित है। उस पर एमपीडीए द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर पुन: जाँच की मांग करेगा।
इस अवसर पर राजकुमार वर्मा, बलवीर सिंह परमार, महादेव सिंह गोयल, महेन्द्र कुमार जैन, योगेन्द्र परमार शामिल थे।