31 समाजसेवी विप्र गौरव सम्मान से सम्मानित
Jul 24 2025
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर सनातन धर्म मंदिर में विप्र समागम का आयोजन किया गया। जिसमें 31 वरिष्ठ समाजसेवियों को विप्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत मनीष वि_ल अण्णा महाराज रहे। अध्यक्षता प्रकाश नारायण शर्मा ने की। इस मौके पर विप्र गौरव सम्मान से डॉ. ओएन योगाचार्य कौल, दामोदरलाल शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा, कौशल किशोर द्विवेदी, डॉ. महेश शर्मा, कुलवीर भारद्वाज, हरिओम उपाध्याय, सुरेन्द्र कुमार, डॉ. जेपी शर्मा, अशोक प्रेमी, डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी, विनोद प्रकाश, उर्मिला शर्मा आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. जयवीर भारद्वाज, डॉ. वंदना भूपेंद्र प्रेमी, वीना भारद्वाज, राम पाठक, नरेश कटारे, कांता शर्मा, डॉ प्रतिभा चतुर्वेदी, शशिकांत दीक्षित, निशा शुक्ला, सुधा दीक्षित, गिरिराज शरण शर्मा, महेश मिश्रा, संगीता शर्मा, श्याम बाबू शर्मा, डॉ मुत्रालाल शर्मा, अनीता रिछारिया, डॉ. वंदना भूपेंद्र प्रेमी मंचासीन थीं। सभी ने नशा मुक्ति अभियान में सहयोग का संकल्प लिया। संचालन डॉ. जयवीर भारद्वाज ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









