स्व.महेश गोयल स्मृति में रक्तदान शिविर सम्पन्न
Jul 24 2025
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय महेश गोयल की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन गुरुवार को दीनदयाल सिटी मॉल पर आयोजित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि आयोजन में मुख्य अतिथि सतीश सिंह सिकरवार विधायक लश्कर पूर्व एवम् विशिष्ट अतिथि विजय गोयल पूर्व अध्यक्ष मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कामर्स, विशिष्ट अतिथि दीपक अग्रवाल मानसेवी सचिव चेम्बर ऑफ कामर्स थे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय महेश गोयल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि रक्तदान महादान, रक्तदान समय समय पर जरूर करना चाहिए। दीपक अग्रवाल ने बताया कि रक्त की जब जरूरत पड़ती है तो बहूत परेशानी का सामना करना पड़ता है रक्तदान के प्रति जन जागरूकता भी जरूरी है। इस रक्तदान शिविर में 11 लोगों ने रक्तदान किया इसके अतिरिक्त 20 लोगों ने जरूरत पडऩे पर रक्तदान देने की बात कही।
शिविर में डॉ. राकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, शरद गोयल, धीरज गोयल, अनूप साहू, अशोक जैन, मुकेश गुप्ता, हेमसिंह आदि ने मौके पर रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर प्रमाण पत्र भी दिए गए। साथ ही रेडक्रास सोसायटी के डॉ. एसडी शर्मा, सुरेन्द्र कुशवाह, रितिक दुबे, रहमान खान, रिक्की रंजक को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय गोयल, अखिलेश गोयल, सुनील अग्रवाल, राजेश बंसल, विवेक अग्रवाल श्रीकृष्ण गर्ग आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









