यूथ हॉस्टल ने चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए

Jul 24 2025

ग्वालियर। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ग्वालियर ने शहीद त्रिमूर्ति तिराहा हेमसिंग की परेड पर स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की 119वीं जयंती पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। 
इस अवसर पर कार्यक्रम में एसोसिएशन के रमेश अग्रवाल, श्रीमती समीक्षा गुप्ता, विजय गर्ग ने आजाद के जीवन से प्रेरणा लेने का युवाओं से आह्वान किया। कार्यक्रम में भूपेन्द्र शर्मा, सतीश अग्रवाल, संजू कुरुसानी, विशाल जैन, मुकेश अग्रवाल, राजकुमार माहौर, रवि गौड़, रविन्द्र सिंह राजपूत, प्रदीप सगरिया, नरेश देव, अरविंद सिंह कुशवाह शैलेंद्र माहौर उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन संस्था सचिव रामनारायण मिश्रा ने किया।