गंगाधर तिलक की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

Jul 24 2025

ग्वालियर। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और इसे मैं लेकर रहूंगा का प्रसिद्ध नारा देने वाले बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर फूलबाग स्थित लाल बाल पाल प्रतिमा स्थल पर उपस्थित होकर गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। 
इस अवसर पर विधायक सतीश सिकरवार, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति के अध्यक्ष अभय पापरीकर, महेश मुद्गल, नितिन वालिंबे, राकेश दीक्षित, अशोक बांदिल, सुधीर अग्रवाल, नवीन परांडे, संतोष शर्मा, श्याम सुंदर अग्रवाल, राकेश शर्मा, शिवनारायण गुप्ता, उमेश उप्पल, कल्ली पंडित आदि द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।